Hot News

Qatar Airways Flight: हांगकांग जा रही कतर एयरवेज की उड़ान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Qatar Airways Flight: दोहा से हांगकांग जा रही कतर एयरवेज की उड़ान को मंगलवार को दोपहर करीब 2:32 बजे आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया- “कतर एयरवेज की उड़ान QR816 को तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया था. फिर एहतियातन आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. विमान दोपहर करीब 2:30 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं.”

विमान की लैंडिंग के दौरान पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया था

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय (SVPI) हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया- “दोहा (DOH) से हांगकांग (HKG) जा रहे एक विमान में तकनीकी खराबी के कारण, 14 अक्टूबर 2025 को दोपहर 14:12 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था. विमान दोपहर 14:32 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया और दोपहर 14:38 बजे पूर्ण आपातकाल हटा लिया गया. इस दौरान एयरपोर्ट का संचालन अप्रभावित रहा.”

The post Qatar Airways Flight: हांगकांग जा रही कतर एयरवेज की उड़ान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top