Hot News

Seraikela Kharsawan News : महिलाएं खुद को पुरुषों से कम न समझें : डीएसपी

सरायकेला. स्त्री महाविद्यालय सरायकेला में प्राचार्य डॉ. स्पार्कलीन देइ की अध्यक्षता में मंगलवार को स्त्री उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी और स्त्री थाना प्रभारी कुमारी तिलोतमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. प्राचार्य ने छात्राओं को हर परिस्थिति में सतर्क और आत्मनिर्भर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में छात्राएं पुलिस या शिक्षिकाओं से तुरंत संपर्क करें.

शोषण का विरोध न करना उसे बढ़ावा देने है:

प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने कहा कि शोषण या उत्पीड़न का विरोध न करना, उसे बढ़ावा देना है. उन्होंने छात्राओं को छेड़खानी या शोषण किये जाने पर टोल फ्री नंबर 112 पर पर संपर्क कर पुलिस को इसकी सूचना देने को कहा. पुलिस आपकी सहायता करेगी, वही साबर अपराध की रिपोर्ट करने की 1930 पर उसकी जानकारी दे. सरायकेला स्त्री थाना प्रभारी कुमारी तिलोतमा ने कहा कि स्त्रीएं खुद को पुरुषों से कम न समझें और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें. उन्होंने छात्राओं को स्त्री उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ जागरूक होने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के डॉ. चंद्रशेखर राय ने किया. मौके पर अंग्रेजी विभाग के डॉ. राजेश कुमार मंडल, नेतृत्व विज्ञान की चंपा पॉल, भूगोल की प्रेमा नूतन गाड़ी, हिंदी विभाग की डॉ श्वेतलता सहित अनेक छात्राएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Seraikela Kharsawan News : स्त्रीएं खुद को पुरुषों से कम न समझें : डीएसपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top