Hot News

Viral Video: महाकुंभ की वायरल ‘साध्वी’ हर्षा रिछारिया ने रणवीर इलाहाबादिया को लताड़ा, कहा- संस्कार नाम की जो चीज होती है…

Viral Video: ‘बीयर बाइसेप्स’ रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में नजर आए थे. शो के दौराण रणवीर ने ऐसा बयान दिया, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा होने लगा. तीखी प्रतिक्रिया के बाद रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि ये कमेंट अनुचित नहीं था. इस बीच पॉपुलर सिंगर बी प्राक ने उनके शो में जाने से मना कर दिया. साथ ही उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि ये हमारी हिंदुस्तानीय संस्कृति नहीं है. इसके अलावा रणवीर को कई स्टार्स ने भी लताड़ा. अब महाकुंभ की चर्चित साध्वी हर्षा रिछारिया ने एक वीडियो शेयर कर उनपर नाराजगी जताई. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, रणवीर द्वारा दिया गया अभद्र बयान कहीं ना कहीं उनकी विकृत मानसिकता और उनकी परवरिश पर सवाल उठाता है. और अब ये सवाल आता है की हम अपना आदर्श किसको मान रहे हैं?क्या सामने वाला व्यक्ति उस मान सम्मान के लायक है भी? इन जैसे लोग और ऐसे शोज तुरंत बंद होने चाहिए. हर हर महादेव. वीडियो में हर्षा कहती है कि, उन्होंने शो में जाकर माता-पिता जैसे शब्द पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. परवरिश नाम की जो चीज होती है, संस्कार नाम की जो चीज होती है, उसकी उन्होंने धज्जियां उड़ा दी है. जब आप अपने बच्चों के बीच कोई बॉन्ड्री नहीं रखेंगे ना, तो यहीं हाल होगा. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia Net Worth: यूट्यूब वीडियोज से रणवीर इलाहाबादिया ने कर ली करोड़ों की कमाई, कुल संपत्ति जान लगेगा झटका

The post Viral Video: महाकुंभ की वायरल ‘साध्वी’ हर्षा रिछारिया ने रणवीर इलाहाबादिया को लताड़ा, कहा- संस्कार नाम की जो चीज होती है… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top