Hot News

अब पॉकेट में आधार रखने की झंझट खत्म, UIDAI का नया ऐप करेगा हर काम आसान, जानिए इस्तेमाल करने का प्रॉसेस

New Aadhaar App Launched: अगर आपको अपना आधार कार्ड हर जगह लेकर जाना पड़ता है, तो आप को ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि, Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने अपना नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है. इसकी जानकारी UIDAI ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल अकाउंट में पोस्ट के जरिए दी है. ऐसे में अब इस नये ऐप के जरिए आप अपना आधार कार्ड स्मार्टफोन में डिजिटल और सेफ तरीके से रख सकते हैं. साथ ही आप किसी को भी अपना आधार कार्ड आसानी से शेयर भी कर सकते हैं. यह ऐप Android यूजर्स के लिए Google Play और iOS यूजर्स के ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है. आइए जानते हैं डिटेल्स में इस नये ऐप के फीचर्स के बारे में.

क्या है नया आधार ऐप?

UIDAI का नया आधार ऐप एक ऐसी जगह है, जहां आप अपना आधार कार्ड स्टोर कर सकते हैं, दिखा सकते हैं और सुरक्षित रूप से शेयर कर सकते हैं. UIDAI ने इस नये आधार ऐप को इसलिए लॉन्च किया है, ताकि आधार यूजर्स को हर जगह अपने साथ अपने आधार की फिजिकल कॉपी लेकर घूमना न पड़ें. इस ऐप के जरिए यूजर्स आसानी और सुरक्षित तरीके से अपने आधार को अपने साथ लेकर घूम सकते हैं. इसके अलावा इस ऐप के जरिए यूजर्स न सिर्फ अपने आधार को डिजिटली शेयर कर सकेंगे, बल्कि अपने QR-कोड के जरिए चेहरे को आसानी से स्कैन कर आधार वेरिफिकेशन का काम भी कर सकेंगे.

नये आधार ऐप में क्या मिलेंगे फीचर्स?

इस ऐप की सबसे जरूरी और खास फीचर है, कि अब आपको अपना आधार कहीं भी लेकर जन की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपके फोन में ही सुरक्षित और डिजिटली तरीके से आपका आधार आपके साथ रहेगा.

इस ऐप के जरिए आप अपने आधार को QR कोड के रूप में डिजिटल रूप से शेयर कर सकेंगे.

आधार शेयरिंग के दौरान आपको ऑप्शन भी दिया जाएगा, कि आप जिसके साथ अपना आधार शेयर कर रहे हैं, उसे आपको अपनी कितनी और कौन सी जानकारी शेयर करनी है. अगर आप को लगता है कि आपको अपनी कुछ जानकारी सामने वाले के साथ शेयर नहीं करना है, तो उसे आप प्राइवेट रख सकते हैं.

इस ऐप में आपको फेस आईडी टेक्नोलॉजी की भी खासियत मिलेगी, जिससे आप अपने चेहरे को स्कैन कर अपना आधार वेरिफिकेशन कर सकेंगे. खास बात तो यह है, कि इसके लिए आपको किसी तरह की OTP या बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इस ऐप में आपको बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक भी मिलेगा. ऐसे में आप इसे लॉक कर भी रख सकते हैं, ताकि कोई और इसका इस्तेमाल न कर सकें.

आप इस ऐप के जरिए ये भी चेक कर सकते हैं, कि आपके आधार का इस्तेमाल कहां और कब किया गया है.

इस एक ऐप में आप अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड को भी स्टोर कर सकते हैं.

कैसे करें ऐप का इस्तेमाल?

इस नये आधार ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा.

Google Play Store या App Store से Aadhaar App को डाउनलोड कर लें.

जरूरी Permission Allow करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें.

Terms and Conditions को Accept करें.

अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को वेरिफाई कराएं.

मोबाइल नंबर वेरिफाई होने के बाद, अपना फेस ऑथेंटिकेशन करें.

इसके बाद एक सिक्योरिटी PIN सेट करें और ऐप यूज करना शुरू करें.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Number पूरा दिखाए बिना सुरक्षित तरीके से शेयर करें आधार कॉपी, यहां जानिए आसान तरीका

यह भी पढ़ें: IRCTC से आधार लिंक नहीं किया, तो नहीं मिलेगी कंफर्म सीट, फटाफट जान लीजिए प्रोसेस

The post अब पॉकेट में आधार रखने की झंझट खत्म, UIDAI का नया ऐप करेगा हर काम आसान, जानिए इस्तेमाल करने का प्रॉसेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top