बेतिया एक्सीडेंट न्यूज: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत के बनकटवा मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. छठियार कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे आयोजित आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को एक बस ने कुचल दिया. हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
6 की मौत, कई घायल
मृतक
छांगुर राम (70 वर्ष), बनकटवा
बहादुर महतो (45 वर्ष), बसवरिया
संजय कुमार (28 वर्ष), बसवरिया
राकेश कुमार दूबे (35 वर्ष), बनकटवा
देवेन्द्र दूबे (35 वर्ष), बनकटवा
घायल
श्याम बाबू कुमार (16 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया
अजीत कुमार (18 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया
मोचन महतो (50 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया
नरेश राम (40 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया
सभी घायल बनकटवा और बसवरिया गांव के निवासी बताए गए हैं. बसवरिया, परसौनी टोला पंचायत क्षेत्र में आता है.
गोरखपुर से बेतिया आ रही थी बस
हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ. गोरखपुर से बेतिया आ रही शाही ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठीहार कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.
इलाके में आक्रोश और मातम, मची है चीख पुकार
घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासनिक स्तर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
यह भी पढे़ं: लौरिया निबंधन कार्यालय में पांचवें दिन भी नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री, पेपरलेस व्यवस्था पर सवाल
The post बिहार में सड़क हादसा: आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को अनियंत्रित बस ने कुचला, 6 की मौत appeared first on Naya Vichar.

