Hot News

हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल

बड़कागांव से संजय सागर और शंकर प्रसाद की रिपोर्ट

बड़कागांव और उरीमारी पुलिस एवं राहुल दुबे के बीच गोलीबारी हुई. इसमें गोली लगने से दो घायल हो गए. जबकि एक भागने में सफल रहा. यह घटना शनिवार के 3: 50 बजे सुबह की है. घायल अपराधियों की पहचान बादल कुमार एवं रोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है. इन घायलों को हजारीबाग शेख भिखारी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा दिए गए व्यक्ति के अनुसार 22 अगस्त को 2:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भरकुंडा की ओर से राहुल दुबे के कुछ गुर्गे गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड के आस-पास बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल से घूम रहे है. उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू थाना में उपलब्ध पुलिस पदाधिकारी, उरीमारी थाना प्रभारी एवं शस्त्र बल के साथ प्रस्थान किया, तत्पश्चात प्राप्त सूचना के आलोक में उक्त अपराधियों के विरुद्ध पुराना कांटा घर रोड के आस पास सघन चेकिंग लगाया गया.

पुलिस ने रोकी तो भागने लगे अपराधी

पुलिस चेकिंग के दौरान लगभग 3:50 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति भुरकुंडा की तरफ से आते दिखाई दिए. जिसे रुकने का इशारा किया तो, वह मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने लगे. भागने के क्रम में मोटरसाइकिल गिर गया और अपराधी जंगल की ओर भागने लगे. जंगल से ही पुलिस को लक्षित करते हुए फायरिंग करने लगे. पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में दो व्यक्ति घायल हो गए. घायल बादल कुमार एवं मोहित कुमार उर्फ़ पीटर को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया है.एक अपराधी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा.

पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भागने के क्रम में अपराधियों का गिरा बाइक

घटनास्थल से बरामद हथियार

घटनास्थल से दो हथियार, गोली, खोखा, परचा एवं मोबाइल बरामद किया गया है आगे की करवाई की जा रही है.

छापामारी दल में कौन-कौन थे शामिल

छापामारी दल में मुख्य रूप से बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, उरीमारी ओ.पी प्रभारी रथु उरांव सहित कई पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे.

ये भी पढ़ें: देशभर में बढ़ रहा इन्फ्लूएंजा-A वायरस, H1N1 कितना खतरनाक? जानें इसके शुरुआती लक्षण

The post हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top