Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने एक डॉक्टर के पास से विस्फोटकों और हथियारों का जखीरा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने कश्मीरी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर ने किराए के मकान में करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक और बड़ी संख्या में हथियार बरामद छिपाकर रखा था. फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर डॉक्टर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी मुजम्मिल शकील अल फला विश्वविद्यालय में शिक्षक है. अल फला विश्वविद्यालय एक निजी विश्वविद्यालय है और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त है.
आरोपी के पास से विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद
हरियाणा पुलिस ने सोमवार (10 नवंबर) को बताया कि डॉक्टर के आवास से बड़ी संख्या में विस्फोटक और हथियारों का जखीरा मिला है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी डॉक्टर श्रीनगर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था. उन्होंने आशंका जताई है कि छापेमारी के दौरान जब्त किया गया 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ आरडीएक्स नहीं, बल्कि इसके अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है. आयुक्त ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में उपयोग किए जा सकने वाली अन्य सामग्री जैसे 20 टाइमर, पांच किलोग्राम भारी धातु, एक वॉकी-टॉकी सेट, बैटरियां और एक असॉल्ट राइफल भी बरामद की गईं.
#WATCH | Haryana | Haryana Police and J&K leave from Fatehpur Taga in Faridabad
360 kg of possible ammonium nitrate, an assault rifle and other ammunition were recovered by the Police during an investigation in Faridabad. https://t.co/CoBI8f4F5t pic.twitter.com/KSDs1Klemk
— ANI (@ANI) November 10, 2025
आरोपी के पास से क्या मिला
- 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ
- असॉल्ट राइफल
- 3 मैगजीन
- 83 जिंदा कारतूस
- 1 पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस
- 2 खाली कारतूस
- 2 अतिरिक्त मैगजीन
- 8 बड़े सूटकेस
- 4 छोटे सूटकेस
- एक बाल्टी
फरीदाबाद, हरियाणा | पुलिस ने आज एक असॉल्ट राइफल, 3 मैगज़ीन और 83 ज़िंदा कारतूस, एक पिस्तौल, 8 ज़िंदा कारतूस, दो खाली कारतूस, दो अतिरिक्त मैगज़ीन, 8 बड़े सूटकेस, 4 छोटे सूटकेस और एक बाल्टी बरामद की, जिसमें से लगभग 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ।
(सोर्स: फरीदाबाद पुलिस) pic.twitter.com/EljRbzScwk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस मॉड्यूल में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. दूसरे आरोपी को जम्मू- कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा “हरियाणा और जम्मू- कश्मीर पुलिस के 15 दिन से जारी संयुक्त अभियान के दौरान विभिन्न टीम ने छापेमारी की और डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया. रविवार को हुई छापेमारी में 360 किलोग्राम ज्वलनशील सामग्री बरामद की गई, जिसके अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है.
आरोपी के मकसद की जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपी के योजना की जांच जारी है. उन्होंने कहा “राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इस मॉड्यूल के बारे में कुछ जानकारी हैं, जिन्हें इस समय साझा करना उचित नहीं है.” उन्होंने कहा “अब तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, एक डॉ. मुजम्मिल और दूसरा आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है.”
फरीदाबाद और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
फरीदाबाद के आयुक्त सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने चिकित्सक को गिरफ्तार किया है, जो श्रीनगर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था. पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान, उसके कमरे से लगभग 360 किलोग्राम विस्फोटक, जिसके अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है, एक कैरम कॉक राइफल, दो स्वचालित पिस्तौल, 84 कारतूस, पांच लीटर रसायन, बैटरी सहित 20 टाइमर और 14 बैग बरामद किए गए. (इनपुट भाषा)
Also Read: जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क ध्वस्त, 7 आरोपी गिरफ्तार; चीनी स्टार पिस्तौल समेत हथियार बरामद
The post Faridabad News: असॉल्ट राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस समेत 360 किलो विस्फोटक बरामद, कश्मीरी डॉक्टर का क्या था मकसद? appeared first on Naya Vichar.
