Hot News

Tej Pratap Yadav: ‘रोहिणी दीदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’, बहन से बदसलूकी पर गुस्से में तमतमाए तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav: रोहिणी आचार्य विवाद को लेकर जमकर बयानबाजी हो रही. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव रोहिणी के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद गुस्से में तमतमाए हुए हैं. इस बीच उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने लिखा, ‘हम किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. जयचंदों को इस दुर्व्यवहार का परिणाम जरूर चुकाना पड़ेगा.’

‘घटना ने दिल को भीतर से झकझोर दिया’

अपने पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने एक पोस्टर भी शेयर किया. जिसमें लिखा, ‘हमारी रोहिणी दीदी के साथ जो दुर्व्यवहार जयचंदों द्वारा किया गया, इस घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है. मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है. सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी.’

image 168

इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट शेयर कर निकाली थी भड़ास

इस तरह से तेज प्रताप यादव ने सोशल पोस्ट कर कहीं ना कहीं बड़ी चेतावनी दे दी है. इससे पहले भी तेज प्रताप यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर चेतावनी दी थी. उन्होंने लिखा था, मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया. लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है. साथ ही लालू यादव को लेकर लिखा था, पिता जी, एक संकेत दीजिए, आपका केवल एक इशारा और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देने का काम खुद कर देगी.

रोहिणी आचार्य ने खुद बदसलूकी का किया था जिक्र

दरअसल, चुनाव नतीजों के बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई बदसलूकी का जिक्र किया. उन्होंने लिखा था, उन्हें गालियां दी गईं और किडनी दान को लेकर अपमानित किया गया. रोहिणी ने कहा कि वह सभी शादीशुदा बेटियों से कहेंगी कि मायके की जिम्मेदारियों में खुद को न झोंकें और पहले अपने परिवार और बच्चों को प्राथमिकता दें. उन्होंने बताया कि पिता को किडनी देने के कारण आज उन्हें ही ताना सुनना पड़ रहा है, इसलिए ऐसी गलती कोई बेटी न दोहराए.

Also Read: Lalu Family Controversy: ‘स्त्रीएं कोमल होती हैं, कमजोर नहीं’, रोहिणी आचार्य विवाद मामले पर बोली जदयू MLA

The post Tej Pratap Yadav: ‘रोहिणी दीदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’, बहन से बदसलूकी पर गुस्से में तमतमाए तेज प्रताप यादव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top