Hot News

Bihar Politics: राहुल गांधी तेजस्वी को अकेलेपन से निकलने में मदद करें, जानिए क्यों जदयू नेता ने दी सलाह

Bihar Politics: जदयू नेता नीरज कुमार ने कांग्रेस की प्रस्तावित रैली और राजद नेता तेजस्वी यादव की चुप्पी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव परिणामों के बाद तेजस्वी सार्वजनिक जीवन से गायब हो गए हैं. राहुल गांधी को चाहिए कि वे तेजस्वी को अकेलेपन से बाहर निकलने में मदद करें, क्योंकि वे हार के बाद घर से बाहर निकलने में हिचक रहे हैं.

जनता ने राहुल गांधी के मुद्दे को खारिज कर दिया

कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ रैली करने जा रही है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि यदि कांग्रेस यह स्वीकार कर ले कि एसआईआर का मुद्दा जनता के बीच नहीं चला, तो रैली की सार्थकता बढ़ जाएगी. उन्होंने कहा कि रैली से पहले राहुल गांधी को ईमानदारी से बताना चाहिए कि उन्होंने जो मुद्दा उठाया, जनता ने उसे खारिज कर दिया.

राहुल गांधी गंगा में डुबकी लगाते तो पापकर्म धुल जाते

नीरज कुमार ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि बिहार दौरे के दौरान राहुल ने एक तालाब में डुबकी लगाई थी. काश वे गंगा में डुबकी लगा लेते, शायद कुछ पापकर्म धुल जाते. तेजस्वी पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन यह समझ से परे है कि लालू प्रसाद के बेटे अब सार्वजनिक मंचों से दूरी क्यों बनाए हुए हैं. वे घर की खिड़की से नेतृत्व देख रहे हैं, जबकि उन्हें जनता के बीच आना चाहिए.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

The post Bihar Politics: राहुल गांधी तेजस्वी को अकेलेपन से निकलने में मदद करें, जानिए क्यों जदयू नेता ने दी सलाह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top