Hot News

गृह मंत्री सम्राट चौधरी का यूपी के योगी मॉडल पर बड़ा बयान, अपराधियों को दी सीधी चेतावनी 

Samrat Choudhary Big Statement: बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों ने जब उनसे योगी मॉडल के लागू होने का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों की खैर नहीं है. अब अपराधियों को बिहार से बाहर ही जाना होगा. 

सुशासन होगा स्थापित: सम्राट चौधरी 

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सुशासन की प्रशासन है. पहले से ही एक व्यवस्था खड़ी है. इस व्यवस्था ने अपराध और जंगलराज को समाप्त किया है. इस व्यवस्था को पूर्णरूप से स्थापित किया जाएगा. अब यहां अपराधियों की खैर नहीं है. 

नीतीश कुमार ने स्थापित किया सुशासन: सम्राट 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “भाजपा के नेतृत्व और नीतीश कुमार के निर्देशन ने मुझे बिहार में गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका दिया. नीतीश कुमार ने लगातार बिहार में सुशासन स्थापित किया है. नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में हमेशा सुशासन होगा. बिहार के सुशासन ने यहां हमेशा अराजकता को समाप्त किया है. 

Also read: नीतीश का पसंदीदा विभाग अब सम्राट के पास, मंगल पांडे के पास स्वास्थ विभाग बरकरार, देखें पूरी लिस्ट

अब नीतीश के पास नहीं गृह विभाग 

गृह विभाग पिछले 20 सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहा है. लंबे समय के बाद गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास नहीं है. बिहार में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास नहीं है. इससे पहले 1967 और 1971 में भी गृह मंत्रालय अलग मंत्रियों को सौंपा गया था. अब 2025 में यह बदलाव हुआ है.

The post गृह मंत्री सम्राट चौधरी का यूपी के योगी मॉडल पर बड़ा बयान, अपराधियों को दी सीधी चेतावनी  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top