Hot News

Healthy Til Mungfali Laddu Recipe: बिना गुड़ या चीनी के 15 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी लड्डू

Healthy Til Mungfali Laddu Recipe: सर्दियों के मौसम में हर किसी को कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन करता है.ऐसे में घरवालों के लिये अगर कुछ अलग ट्राय करना है तो तिल मूंगफली के लड्डू से बेस्ट क्या हो सकता है. इस लड्डू की खासियत यह है कि इसमें हम गुड़ या चीनी का उपयोग बिल्कुल नहीं करेंगे. यह लड्डू न केवल क्रिस्पी और टेस्टी बनेंगे बल्कि इन्हें आप सिर्फ 15 मिनट में तैयार कर सकते हैं.तो अपनी डाइट से समझौता किए बिना इन हेल्दी लड्डुओं का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए.

सामग्री

  • तिल (सफेद या भूरे) – 1 कप
  • मूंगफली – 1 कप (भुनी हुई और हल्की-सी कूट ली गई)
  • खजूर – 6–7 बड़े (बीज निकालकर कटे हुए)
  • नारियल (ड्राई, कद्दूकस किया हुआ) – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
  • घी – 1 छोटा चम्मच (लड्डू बनाने के लिए)

विधि

  • पहले कड़ाही में तिल और मूंगफली हल्का सुनहरा होने तक भूनें और ठंडा होने दें.
  • खजूर को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें.जरूरत हो तो थोड़ा पानी या नारियल का दूध मिलाएं.
  • ठंडे तिल और मूंगफली को खजूर पेस्ट में मिलाएं. साथ में नारियल और थोड़ा घी डालकर मिक्स करें.
  • हाथ पर थोड़ी घी लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं. हल्का दबाकर क्रिस्पी शेप दें.
  • लड्डू को एयरटाइट कंटेनर में 1–2 हफ्ते तक रखा जा सकता है.
  • खजूर की जगह आप डेट सिरप या ताजे खजूर का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • लड्डू हल्के क्रिस्पी और हेल्दी बनाए रखना है तो घी कम डालें.
  • आप चाहें तो इसमें किशमिश या ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं.

Also read : Quick & Healthy Cabbage Kofta Recipe: झटपट और हेल्दी पत्ता गोभी कोफ्ता, घर पर बनाएं बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल

Also Read : Mooli Chaat Recipe: 10 मिनट में कम तेल में बनाये क्रिस्पी और चटकारेदार मूली चाट

Also Read : Kamala Bhog Recipe in Hindi: स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली स्पॉन्जी ऑरेंज रसगुल्ला रेसिपी

The post Healthy Til Mungfali Laddu Recipe: बिना गुड़ या चीनी के 15 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी लड्डू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top