Hot News

Bihar News: गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर एक्शन में डीजीपी विनय कुमार, क्राइम कंट्रोल को लेकर दिया ये बड़ा टास्क

Bihar News: बिहार में नई प्रशासन बन चुकी है और गृह विभाग की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी संभाल चुके हैं. ऐसे में डीजीपी विनय कुमार ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की, जिसके बाद वे एक्शन मोड में आ गये हैं. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को डीजीपी ने गृह मंत्री को कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के उठाये गये कदम की जानकारी दी.

नई प्रशासन बनने पर नया पुलिसिंग फ्रेमवर्क लागू

डीजीपी की डिप्टी सीएम के साथ मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि नई प्रशासन बनने के बाद उन्होंने एक नया पुलिसिंग फ्रेमवर्क लागू किया है. जिसके तहत संगठित अपराध की परिभाषा का विस्तार कर दिया गया है. दरअसल, दो या अधिक लोगों के समूह की तरफ से लगातार किए जा रहे अपराध अब संगठित अपराध माने जाएंगे. राज्य में बड़े अपराधी उत्पन्न न हो इसके लिए अब चोरी, पॉकेटमारी और धोखाधड़ी जैसे छोटे अपराध को भी संगठित अपराध में शामिल कर दिया गया है.

छोटे अपराधों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी

साथ ही एक दिन पहले विनय कुमार ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को लेटर लिखा था, जिसमें कहा गया था कि पुलिस छोटे अपराधों की अब कड़ी निगरानी करें. अब तक पुलिस जिस तरह छोटे चोरी, छिनतई और धोखाधड़ी के मामलों को मामूली अपराध समझकर हल्के में लेती रही है, अब ये भी संगठित अपराध की कैटेगरी में आएंगे. स्मॉल ऑर्गनाइज्ड क्राइम नाम की नई कैटेगरी में चोरी, छिनतई, धोखाधड़ी, अवैध टिकट बिक्री, जुआ, सट्टेबाजी और प्रश्नपत्र बिक्री जैसे अपराधों को स्पेशल रिपोर्टेड (एसआर) केस माना जाएगा.

बिहार से अपराधियों के सफाया पर सम्राट चौधरी का बयान

इससे पहले गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार से अपराधियों के सफाया पर बड़ी बात कही थी. पदभार संभालते ही सम्राट चौधरी ने कहा था, बिहार के सुशासन ने वहां से अराजकता को हमेशा के लिए समाप्त किया है. बिहार अपराधियों के लिए नहीं है. पांच-सात दिन रुकिये, यहां एक भी अपराधी को नहीं रहने दिया जायेगा, अराजकता-जंगलराज समाप्त हो गया है. सुशासन लगातार स्थापित रहेगा. अपराधियों की अब यहां खैर नहीं है.

Also Read: Bihar News: पटना-बिहटा एलिवेटेड रोड पर जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, जानिये कब तक बनकर हो जायेगा तैयार

The post Bihar News: गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर एक्शन में डीजीपी विनय कुमार, क्राइम कंट्रोल को लेकर दिया ये बड़ा टास्क appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top