Hot News

Bihar Crime News: बिहार में युवक ने पहले पत्नी-पिता को मारी गोली फिर खुद को किया शूट, एक घर में बिछी तीन लाशें

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में मंगलवार की सुबह एक घर से तीन लोगों की लाश मिली. एक युवक ने पहले पत्नी और पिता को गोली मारी. इसके बाद उसने खुद को भी शूट कर लिया. तीनों के सिर में गोली के निशान हैं. यह घटना सोमवार की रात की है. जिले के दिनारा भानस थाना इलाके के डिहरा गांव का यह मामला है.

पुलिस ने दी घटना की जानकारी

पूरी घटना को लेकर पुलिस की माने तो, मृतकों की पहचान नीतू देवी, अमित और शालिग्राम के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घटना को लेकर उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों से पता चला कि रात करीब साढ़े 12 बजे या फिर 1 बजे के करीब जब हर कोई घर में सो रहे थे. तभी पहले फ्लोर से गोली चलने की आवाज आई. जिसके बाद लोग घर की तरफ भागे.

पिता ने रोका तो उन्हें भी बेटे ने मारी गोली

इस दौरान लोगों ने देखा कि अमित सिंह घर से बंदूक लेकर बाहर निकल रहा है. अमित सिंह ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी. इसके बाद जब उसके पिता ने उसे रोकने की कोशिश की तो अमित सिंह ने अपने पिता पर भी फायरिंग कर दी. यह देख घर में मौजूद अन्य लोग डर गये और छुप गये. इसके बाद अमित सिंह ने खुद को भी गोली मार ली.

बड़े भाई ने कहा- मेंटली डिस्टर्ब था अमित सिंह

पुलिस की माने तो, अमित सिंह मानसिक तौर पर परेशान थे. फिलहाल, पूरे मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है. एफएसएल की टीम भी मामले में जांच कर रही है. इस घटना को लेकर अमित सिंह के बड़े भाई राजेश सिंह ने भी पूरी जानकारी दी. उन्होंने पिता की हत्या की बात कही. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमित सिंह मेंटली डिस्टर्ब था.

Also Read: Bihar News: गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर एक्शन में डीजीपी विनय कुमार, क्राइम कंट्रोल को लेकर दिया ये बड़ा टास्क

The post Bihar Crime News: बिहार में युवक ने पहले पत्नी-पिता को मारी गोली फिर खुद को किया शूट, एक घर में बिछी तीन लाशें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top