Hot News

जेसीए की टीम 65 रन से विजयी

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को जेसीए और सीएफसी के बीच हुआ. जिसमें जेसीए की टीम 65 रन से विजयी हुई. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीए की टीम 30 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाये. जिसमें सर्वाधिक प्रिंस राजपूत ने 90 रन, अखंड प्रताप ने 31, सोम कटियार ने 24, मयंक राज ने 19 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में सीएफसी बी की ओर से आदित्य कारण माझी ने दो, अवनीत, अनिकेत और प्रशांत ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएफसी की टीम 26 ओवर पांच बॉल में 141 रन पर ऑलआउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक रन आदित्य कारण मांझी ने 42, तरुण कुमार ने 32, प्रशांत मिश्रा ने 17 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में जेसीए की ओर से अमर पांडेय ने तीन, प्रिंस राजपूत ने, शाद आलम, अर्श आलम ने एक-एक विकेट लिये. मैच का प्लेयर ऑफ द मैच प्रिंस राजपूत को दिया गया. फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवधेश कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार, उपाध्यक्ष अजीत जायसवाल, सतीश शर्मा, प्रवीण कुमार, सहसचिव देवा हस्सा, कोषाध्यक्ष सुनील मिश्रा, दीपक तिग्गा, सोनू महतो, पुरंदर कुमार, उमाकांत मुंडा, अभिषेक सहदेव राजा हस्सा, आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जेसीए की टीम 65 रन से विजयी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top