Hot News

कोशी स्नातक : निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित

पूर्णिया. मंगलवार को बिहार विधान परिषद् के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित जिलों यथा-पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, लखीसराय एवं शेखपुरा अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों सहित विनिर्दिष्ट स्थलों पर कर दिया गया है. स्नातक एवं योग्य निर्वाचकों से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से दिनांक 30.10.2025 से 06.11.2025 तक कुल 113824 आवेदन ( फॉर्म – 18 ) प्राप्त हुए थे. उक्त प्राप्त आवेदनों के जांचोपरांत कुल 102526 आवेदन स्वीकृत एवं 11278 आवेदन अस्वीकृत किये गये. प्रारूप निर्वाचक सूची के प्रकाशन के उपरांत दावा / आपत्ति दाखिल करने की समय सीमा दिनांक 25.11.2025 से 10.12.2025 तक निर्धारित है. उक्त अवधि में निर्वाचकों द्वारा दावा / आपत्ति संबंधी आवेदन प्ररूप 18, 7 या 8 में किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कोशी स्नातक : निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top