Hot News

तिब्बी कॉलेज व अस्पताल में नये मेडिकल छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत

– पीजी की 31 व यूजी की 125 सीटों पर हुआ है दाखिला संवाददाता, पटना राजधानी पटना के गवर्नमेंट तिब्बी कॉलेज व अस्पताल के अजमल खां ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेशन 2025-26 में प्रवेश लेने वाले नये मेडिकल छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को-ऑपरेटिव मंत्री डॉ प्रमोद कुमार थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आइडीबीआइ बैंक, राजेंद्र नगर के बैंक मैनेजर रोशन रतनिश थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो (डॉ) मो महफूज़ुर्रहमान ने की व उन्होंने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया. विशिष्ट अतिथि रोशन रतनिश ने बताया कि बैंक द्वारा तिब्बी कॉलेज पटना को लगभग 10 लाख रुपये की मशीन दी गयी है, जिसे शोबा-ए-मुअलजात (डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन) की लैब में स्थापित किया गया है. इसी लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि के हाथों सम्पन्न किया गया. वहीं मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि मुझे तिब्बी कॉलेज परिसर में कार्यक्रम में शामिल होकर अत्यंत खुशी हुई. हमारी प्रशासन सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और तिब्बी कॉलेज भी नयी ऊंचाइयां प्राप्त करेगा. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भी उपस्थित थे. कार्यक्रम में कॉलेज के असिस्टेंट प्रो डॉ मो शफात करीम, डीडीओ डॉ मुतनत करीम, प्रोग्राम सचिव डॉ मो तनवीर आलम, डॉ जमाल अख्तर, डॉ नजीबुर्रहमान, डॉ शमीम अख्तर समेत कई चिकित्सक उपस्थित थे. वहीं प्रिंसिपल ने कहा कि नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन, नयी दिल्ली की ओर से पिछले दो वर्षों से तिब्बी कॉलेज पटना की यूजी सीटें घटाकर 25 और पीजी सीटें घटाकर 23 कर दी गयी थीं. लेकिन इस वर्ष प्रशासन की विशेष पहल के कारण पीजी की 31 सीटें और यूजी की 125 सीटों पर प्रवेश संभव हो पाया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post तिब्बी कॉलेज व अस्पताल में नये मेडिकल छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top