नारायणपुर. प्रखंड की कोरीडीह-1, बुधुडीह, नारोडीह और बंदरचूंवा पंचायत में मंगलवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया. शिविरों में पेंशन, जाति-आवासीय, पशुपालन व स्वास्थ्य आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को प्रशासन की योजनाओं की जानकारी दी. ऑन द स्पॉट कई योजनाओं की स्वीकृति भी दी गयी. प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण किया. प्रशासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने को कहा. परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. मौके पर एइ कुमार अनुराग, जेइ गौतम मंडल, कैलाश कुमार, रवि उरांव, वकील मरांडी, सलेश कुमार, मुखिया सुबोधि सोरेन, दुलारी हांसदा, पार्वती हेंब्रम, रोजगार सेवक मजहर, अब्दुल मलिक, शाहिद अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post चार पंचायतों में शिविर लगाकर बांटी गयी परिसंपत्ति appeared first on Naya Vichar.

