Hot News

Bihar Ministers Bungalow: नीतीश सरकार ने मंत्रियों को बांटे मनपसंद बंगले, देखें लिस्ट 

Bihar Ministers Bungalow: बिहार में नई प्रशासन के गठन और मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद मंगलवार को प्रशासन ने नए नवेले मंत्रियों को उनके रहने के लिए राजधानी पटना में बंगला अलॉट कर दिया. यह बंगला मंत्रियों को उस वक्त अलॉट किया गया है जब आज शाम को ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड स्थित उनका प्रशासनी बंगला को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है. हालांकि भवन निर्माण विभाग द्वारा पूर्व सीएम और उनके परिवार को 39 हार्डिंग पार्क आवास आवंटित किया गया है.  

सम्राट चौधरी को 5 देशरत्न तो जमा खान को 26ए हार्डिंग 

भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जहां 5, देशरत्न मार्ग आवंटित किया गया है, वहीं विजय कुमार सिन्हा को 3, स्ट्रैंड रोड, विजय कुमार चौधरी को 5, सर्कुलर रोड, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को 1, स्ट्रैंड रोड, और मंत्री श्रवण कुमार को 12 ए नेहरू पथ प्रशासनी बंगला आवंटित किया गया है. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

इनके अलावा नीतीश प्रशासन के एक मात्र अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान को 16-6 नेहरू पथ, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय को 4, टेलर रोड, अशोक चौधरी को 2, पोलो रोड, लेसी सिंह को 15, सर्कुलर रोड आवंटित किया गया है, जबकि मदन सहनी को 7, पोलो रोड, नितिन नबीन को 3, टेलर रोड और मंत्री संतोष कुमार सुमन को 25 एम स्ट्रैंड रोड आवंटित किया गया है. शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार को 26 ए हार्डिंग पार्क प्रशासनी बंगला आवंटित किया गया. 

इसे भी पढ़ें: Rabri Aawas: RJD से छिना राबड़ी आवास, अब यहां शिफ्ट होगा लालू यादव का परिवार

The post Bihar Ministers Bungalow: नीतीश प्रशासन ने मंत्रियों को बांटे मनपसंद बंगले, देखें लिस्ट  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top