Hot News

East Singhbhum News : पटमदा के उज्ज्वल कुमार बने संजय सेठ के निजी सचिव

पटमदा. राज्यसभा के उपसचिव उज्ज्वल कुमार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है. कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (एसीसी) ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. यह नियुक्ति आइआरटीएस अधिकारी सुशील गायकवाड़ के प्रतिनियुक्ति काल की समाप्ति के बाद की गयी है. उज्ज्वल कुमार (विधायी, वित्तीय, कार्यकारी और प्रशासनिक सेवा, राज्यसभा सचिवालय : 2005) को रक्षा मंत्रालय में उत्तरदायित्व सौंपा गया है. उनका कार्यकाल डिप्टी सेक्रेटरी स्तर पर 9 अक्तूबर 2028 तक या अगले आदेश तक रहेगा. जमशेदपुर में उपायुक्त रह चुके आइएएस अधिकारी अमित कुमार जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव के पीएस के रूप में कार्यरत हैं. इस प्रकार, पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत बांगुड़दा आदर्श ग्राम निवासी उज्ज्वल कुमार झारखंड के दूसरे अधिकारी हैं, जिन्हें केंद्र प्रशासन में किसी मंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. उज्जवल कुमार ने ‘नया विचार’ से बातचीत में कहा कि वे पूर्व में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ बतौर ओएसडी कार्य कर रहे थे. इस दौरान हिंदुस्तान को रक्षा क्षेत्र में इंडिजिनस (देसी तकनीक) बनाने के लिए जिस प्रकार से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व रक्षा मंत्रालय कार्य कर रहा है, वह आने वाले समय में माइल स्टोन तय करेगा. पटमदा के बांगुड़दा आदर्श ग्राम निवासी उज्ज्वल कुमार झारखंड के दूसरे अधिकारी हैं, जिन्हें केंद्र प्रशासन में किसी मंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post East Singhbhum News : पटमदा के उज्ज्वल कुमार बने संजय सेठ के निजी सचिव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top