Hot News

Numerology Horoscope Today: आज 5 दिसंबर अंक ज्योतिष, जानें आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत

Numerology Horoscope Today: अंक ज्योतिष के अनुसार हर दिन अपनी खास ऊर्जा लिए होता है, और 5 दिसंबर का दिन मूलांक वालों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहेगा. आज 5 तारीख का अंक 5 है, जो बुध ग्रह का कारक माना जाता है. बुद्धि, संवाद, व्यापार, तेजी और निर्णय क्षमता आज का मुख्य विषय रहेंगे. आज लिए गए फैसले आगे सफलता के नए दरवाज़े खोल सकते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से किस मूलांक को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ.

मूलांक 1

आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा. नए प्लान बना सकते हैं.

मूलांक 2

भावनाएं आज थोड़ी प्रबल रहेंगी. किसी प्रिय व्यक्ति से सहयोग मिलेगा. पैसों को लेकर सोच-विचार करके निर्णय लें.

मूलांक 3

भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी और पढ़ाई दोनों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा. अपने गुरुओं या बड़े व्यक्तियों से लाभ होगा.

मूलांक 4

आज थोड़ा सावधानी की जरूरत है. योजना में देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य रखने से सफलता मिलेगी. किसी भी विवाद से दूर रहें.

मूलांक 5

बुध का दिन आपके लिए बहुत शुभ है. व्यापार, नौकरी, इंटरव्यू या कम्युनिकेशन से जुड़ा कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. आज सफलता पक्की है.

ये भी देखें:  आज 5 दिसंबर को मेष से मीन राशियों के लिए विशेष उपाय, बदल सकता है दिन का भाग्य

मूलांक 6

परिवार और रिश्तों का दिन है. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. किसी कला या रचनात्मक काम से फायदा होगा.

मूलांक 7

नए विचार आएंगे, लेकिन मन थोड़ा उलझा रह सकता है. आध्यात्मिक सोच मजबूत होगी. कोई महत्वपूर्ण फैसला आज न लें.

मूलांक 8

कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा. सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है.

मूलांक 9

ऊर्जा बनी रहेगी. साहसिक कदम उठाने का सही दिन है. प्रतियोगी परीक्षाओं या स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा.

The post Numerology Horoscope Today: आज 5 दिसंबर अंक ज्योतिष, जानें आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top