Hot News

नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

उदाकिशुनगंज . आलमनगर विधानसभा के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को पुनः बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है. भाजपा नेता सह उकिशुनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि नरेंद्र बाबू क्षेत्र के विकास में अनवरत तत्पर रहते हैं. उन्होंने क्षेत्र में विकास की एक लंबी लकीर खींची है. वहीं भाजपा नेता सह बिहारीगंज के पूर्व मुखिया विपिन कामती ने कहा कि नरेंद्र बाबू अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता से पहले भी सदन की कार्यवाही को बेहतर तरीके से संचालन किए हैं और आगे भी करेंगे. भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र बाबू जैसे प्रतिनिधि मिलना हम सबों के लिए गर्व की बात है. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एनडीए गठबंधन के सभी प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. वही उदाकिशुनगंज नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने नरेंद्र नारायण यादव के बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी जतायी. इधर, भाजपा नेता अरविंद सिंह, जिला पार्षद अनिकेत मेहता , रोशन कुशवाहा, रंजन कुशवाहा, नीतीश कुशवाहा, बबलू ऋषिदेव ,शेखर पासवान ,राहुल मंडल, बादल पासवान आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top