Hot News

पांच किशोरवय बच्चे धनबाद स्टेशन से बरामद

जामुड़िया.

जामुड़िया थाने के अधीन श्रीपुर फांड़ी क्षेत्र के गिरमिट 10 नंबर इलाके से मंगलवार सुबह से लापता हुई तीन किशोरियों और दो किशोरों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनबाद स्टेशन से बरामद कर लिया. सभी को सकुशल वापस लाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. घटना मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे की बतायी गयी है. तीनों किशोरियां परीक्षा देने को घर से निकली थीं, पर शाम तक नहीं लौटीं. परिजनों ने खोजबीन कर श्रीपुर फांड़ी में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवायी. जांच में पता चला कि दो किशोर भी उसी समय से लापता थे. सबकी उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच है. गुमशुदगी की शिकायत के तुरंत बाद श्रीपुर फाड़ी की पुलिस सक्रिय हो गई.पुलिस ने गोपनीय सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर बुधवार सुबह धनबाद स्टेशन पर छापेमारी की और सभी किशोर–किशोरियों को पकड़ लिया. इसके बाद उन्हें श्रीपुर फाड़ी लाया गया.पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि वे काम करने और पैसा कमाने के लिए गुजरात जा रहे थे. उनमें से एक किशोर पहले से गुजरात में काम करता है और उसी ने बाकी को अपने साथ ले जाने की योजना बनाई थी. सभी आसनसोल स्टेशन पहुंचे, वहां से ट्रेन पकड़कर जसीडीह गए, दूसरी ट्रेन बदलकर धनबाद पहुंचे और रात वहीं गुजारी. बुधवार सुबह गुजरात के लिए रवाना होने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. परिवारवालों ने सभी बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए श्रीपुर फांड़ी पुलिस का आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पांच किशोरवय शिशु धनबाद स्टेशन से बरामद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top