Hot News

Ranchi News : जहां बनती है तकदीरें ऐसा दरबार है श्याम का…

हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सफला एकादशी पर विशेष पूजा-अर्चना

मंगला आरती के बाद बाबा श्याम का शृंगार, काफी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

रांची. हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार को पौष कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी पर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. सुबह 5:30 बजे की मंगला आरती में नियमित दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के अलावा ग्यारस में आने वाले श्याम भक्तों की भीड़ रही. मंगला आरती के बाद बाबा श्याम का शृंगार किया गया. अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में मंदिर के आचार्य ने मिलकर बाबा श्याम को कोलकाता, बेंगलुरु से मंगाए गए विभिन्न फूलों और तुलसीदल की मोटी-मोटी मालाओं से सजाया गया. एकादशी संकीर्तन का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ. अविनाश ठाकुर, नीलू ठाकुर ने अपने परिवार के साथ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित की. अखंड ज्योति में केसरिया पेड़ा, पंचमेवा प्रसाद, फल, गिरीगोला, रबड़ी व मगही पान का भोग लगाकर प्रार्थना की. संकीर्तन कार्यक्रम गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ. मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढ़ानढ़निया ने गणेश, श्याम सुंदर शर्मा ने गुरु, राजेश चौधरी ने हनुमान, वेद भूषण जैन पप्पू ने भोलेनाथ, अनुज मोदी ने रानी सती दादी, बाबा श्याम की वंदना सलज अग्रवाल ने की. मंडल के निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, अनिल नारनौली ने ग्यारस पूजन व ज्योत की तैयारी पूरी करवाई. यजमान अविनाश नीलू ठाकुर के परिवार व आए हुए श्याम भक्तों को ज्योत दिलाने का कार्य भी उन्होंने ही करवाया.

मंडल के उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, मंत्री विष्णु चौधरी, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल, राजेश ढ़ांढ़नीया ने प्रसाद वितरण का कार्य अन्य सहयोगियों के साथ संपन्न किया. विशेष शृंगार की सेवा क्रियांश ठाकुर के परिवार, रबड़ी प्रसाद सेवा अन्नपूर्णा सरावगी, केसरिया पेड़ा सचिदानंद लाल, कुमुद अग्रवाल, खुशबू गर्ग मगही पान सेवा सुभाष रौनक पोद्दार, मुकेश बरनवाल ने फल प्रसाद व एक श्याम भक्त ने गिरीगोला सेवा, मुकेश मित्तल ने पंचमेवा भोग व नवीन अग्रवाल द्वारा निवेदित की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Ranchi News : जहां बनती है तकदीरें ऐसा दरबार है श्याम का… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top