फरक्का. थानांतर्गत नयनसुख गांव से बेंगलुरु काम करने गये एक राजमिस्त्री की मौत की समाचार सामने आयी है. जानकारी के अनुसार, नयनसुख गांव निवासी अंसारूल शेख गत 16 दिन पूर्व रोजी-रोजगार के लिए बेंगलुरु काम करने गया था. गुरुवार की सुबह काम के लिए सड़क के एक छोर से दूसरे छोर जाने के क्रम एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे मौके पर ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उसके साथ गये साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. उसके पिता रहमान शेख सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक अंसारूल का शव लाने के लिए परिजन निकल चुके थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post काम करने बेंगलुरु गये फरक्का के राजमिस्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

