कटिहार विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के कई स्थानों पर श्रीश्री रवि शंकर के साथ विश्व करेगा ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया. सामूहिक ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतुलन का अनुभव किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साधकों को ध्यान के महत्व, उसकी विधि और जीवन में होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. योग प्रशिक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि नियमित ध्यान करने से तनाव, चिंता और मानसिक दबाव कम होता है. राजेश गुरनानी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में ध्यान की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है. ध्यान व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाता है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post गुरुदेव के साथ विश्व ध्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन appeared first on Naya Vichar.

