Hot News

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: यूपी में लेखपाल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास करें आवेदन

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: प्रशासनी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से लेखपाल की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से कुल 7994 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा.

यूपी में लेखपाल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 जनवरी 2026 तक का समय मिला है. इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है. वहीं, आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपने फॉर्म में करेक्शन 4 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं.

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025 में ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर जाना होगा.
  • इसके बाद लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Application form भर सकते हैं.
  • फिर फीस का भुगतान करें.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लेकर रख लें.

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025 Notification Check Here

UPSSSC Lekhpal Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

यूपी में लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा UPSSSC PET परीक्षा पास होना जरूरी है. वहीं, आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए.

UPSSSC Lekhpal Salary: कितनी होगी लेखपाल की सैलरी

लेखपाल के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति महीने होगी. इसके अलावा कई प्रशासनी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. वैकेंसी और सैलरी की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP Police में कंप्यूटर ऑपरेटर की वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई

The post UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: यूपी में लेखपाल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top