Hot News

भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराने और फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

भोजपुरी गानाें पर पिस्टल लहराने और फायरिंग करने का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रात के समय में कार्यक्रम के दौरान एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर बारबालाओं के साथ के साथ डांस कर रहा है. युवक न केवल सरेआम हथियार लहरा रहा है. बल्कि वह डांस के दौरान फायरिंग भी कर रहा है. यह 26 सेकेंड का वायरल वीडियो सदर थाना क्षेत्र का बताया गया है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नया विचार नहीं करता है. फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और तलाश में जुटी है.

सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है. इसकी गंभीरता को देखते हुए सदर थानेदार को तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. इसमें संलिप्त युवक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा. जांच में यह भी पता चला कि वीडियो काफी पुराना है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराने और फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top