Hot News

Paneer Rabri Recipe: सुपर टेस्टी पनीर रबड़ी खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान, यहां रही आसान रेसिपी

Paneer Rabri Recipe: नए साल की तैयारियां जोरों पर है. जहां देखें वहीं लोग नए साल का स्वागत करने को लेकर तरह के प्लान बना रहे हैं. इस मौके स्वादिष्ट मिठाई के बिन बात नहीं बनती है. आप भी अगर नए साल पर मुंह मीठा करने के लिए मिठाई बनाने का प्लान बना रहे हैं तो आप पनीर रबड़ी को जरूर बनाएं. यह मिठाई अलग किस्म की है. अगर आप इसे नए साल पर घर आए मेहमानों को खिलाते हैं तो वे उंगलियां चाटते रह जाएंगे. फिर देर किस बात की है. अब आपको इसे बनाने झटपट पानी रेसिपी बताते हैं.

पनीर रबड़ी बनाने की सामग्री

  • पनीर – 1/2 कप
  • मिल्कमेड – 1/2 कप
  • दूध – 500 मिली
  • इलायची पाउडर – 1 चम्मच

इसे भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना

पनीर रबड़ी बनाने की विधि

  • पनीर रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक पतीले में दूध गर्म होने के लिए गैस पर चढ़ा दें.
  • दूध में एक उबाल आने के बाद आप उसमें पनीर डाल दें.
  • इसके बाद आप इसमें मिल्कमेड और इलायची पाउडर डाल कर उसे लगातार चलाते रहें.
  • दूध के रबड़ी जैसा गाढ़ा होने के बाद आप उसमें केसर डालें और फिर उसे गरमा गरम सर्व कर दें.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.  
  • ठंडी रबड़ी खाने का दिल करे तो आप इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी

इसे भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी

The post Paneer Rabri Recipe: सुपर टेस्टी पनीर रबड़ी खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान, यहां रही आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top