Hot News

January Bank Holidays 2026: नए साल की शुरुआत में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, पहले से कर लें प्लानिंग

January Bank Holidays 2026: नया साल 2026 शुरू हो चुका है और अगर आपकी टूडू लिस्ट में बैंक जाना शामिल है, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि जनवरी में आपके राज्य या इलाके में बैंक कब-कब बंद रहेंगे. बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं क्योंकि बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां मानते हैं. इसलिए बिना पता लगाए बैंक जाना, खासकर साल के पहले दिनों में, आपके लिए बेकार की ट्रिप साबित हो सकती है.

तारीख बंद रहने का कारण (छुट्टी का कारण) कहां बंद रहेंगे (राज्य/शहर)
1 जनवरी नववर्ष दिवस / गीत और संगीत का उत्सव आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटनगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग
2 जनवरी नववर्ष समारोह / मन्नम जयंती आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
3 जनवरी हजरत अली का जन्मदिन लखनऊ
4 जनवरी रविवार (सप्ताहांत की छुट्टी) सभी स्थान
10 जनवरी दूसरा शनिवार (बंद) सभी स्थान
11 जनवरी रविवार (सप्ताहांत की छुट्टी) सभी स्थान
12 जनवरी विवेकानंद जयंती कोलकाता
14 जनवरी मकर संक्रांति / माघ बिहू अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटनगर
15 जनवरी उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / मकर संक्रांति बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयनगर
16 जनवरी तिरुवल्लुवर दिवस चेन्नई
17 जनवरी उड़ावार थिरुनाल चेन्नई
18 जनवरी रविवार (सप्ताहांत की छुट्टी) सभी स्थान
23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा (श्री पंचमी) / बसंत पंचमी अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता
24 जनवरी चौथा शनिवार (बंद) सभी स्थान
25 जनवरी रविवार (सप्ताहांत की छुट्टी) सभी स्थान
26 जनवरी गणतंत्र दिवस भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, श्रीनगर, कानपुर को छोड़कर सभी स्थान
स्रोत: RBI कैलेंडर

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए काम बिना रुकावट चलेंगे

बैंक की छुट्टियों के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं. UPI, IMPS, NEFT, RTGS जैसे डिजिटल लेन-देन के माध्यम से पैसे भेजना-लेना, बिल भुगतान और अन्य बैंकिंग कार्य बिना किसी रुकावट के हो सकते हैं. इसके अलावा, एटीएम भी बैंक बंद रहने पर भी काम करते रहेंगे, जिससे नकदी निकालने में कोई परेशानी नहीं होगी.

जनवरी 2026 में शेयर मार्केट की छुट्टियां

शेयर बाजार में भी जनवरी 2026 में कुल 9 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी. BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, हर रविवार और शनिवार के अलावा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भी बाजार बंद रहेगा. इसका मतलब है कि आपको ट्रेडिंग या शेयर से जुड़ी किसी भी योजना के लिए इन दिनों का ध्यान रखना होगा.

आसान तरीके से जानें अपनी बैंक की छुट्टियां

आप अपने राज्य या शहर की बैंक छुट्टियों की जानकारी संबंधित बैंक की वेबसाइट या RBI (हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक) की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. साथ ही, आप मोबाइल बैंकिंग ऐप्स पर भी छुट्टियों का अपडेट पा सकते हैं ताकि बैंक के खुलने के दिन अपनी योजना बना सकें.

Also Read: नई साल में गैस की कीमतों का तगड़ा झटका, जानिए कहां कितनी बढ़ी या घटी कीमतें

The post January Bank Holidays 2026: नए साल की शुरुआत में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, पहले से कर लें प्लानिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top