Hot News

Kailash Vijayvargiya Video : पिछले दो साल से…, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को देखते ही महिला बताने लगी समस्या

Kailash Vijayvargiya Video : इंदौर के भागीरथपुरा इलाके के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिकायत की. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में स्थानीय लोगों कहते नजर आ रहे हैं कि नाली की लाइन को पीने के पानी की सप्लाई से जोड़ा जा रहा है, जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा. पिछले डेढ़ से दो साल से लोगों को गंदे पानी और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आप भी देखें ये वीडियो…

वीडियो में एक स्त्री कहते नजर आ रही है कि पीने के पानी में नाली की लाइन है. इसकी लिकेज है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. हम बहुत परेशान हैं. हमारी शिकायत को कोई सुन नहीं रहा है. पार्षद जी बोलते हैं कि करवाता हूं लेकिन होता कुछ नहीं. हमारे घर में 10 से 11 लोग बीमार हो गए हैं.

दूषित पेयजल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त फैलने और मौतों की संख्या को लेकर भ्रम बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले आठ दिनों में छह महीने के शिशु सहित 13 लोगों की मौत हुई है. वहीं प्रशासन ने डायरिया से अब तक केवल चार मौतों की ही पुष्टि की है.

भागीरथपुरा में 1,400 से 1,500 लोग प्रभावित

अधिकारियों के मुताबिक पहली नजर में लीकेज के कारण पेयजल की पाइपलाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी मिलने के कारण भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला. भागीरथपुरा, राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र ‘इंदौर-1’ में आता है. विजयवर्गीय ने मीडिया को जानकारी दी कि उल्टी-दस्त के प्रकोप से भागीरथपुरा में 1,400 से 1,500 लोग प्रभावित हुए जिनमें से लगभग 200 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. उन्होंने कहा कि इन मरीजों की हालत खतरे से बाहर है और स्वस्थ होने पर लोगों को अस्पताल से लगातार छुट्टी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें : मौत का जिम्मेदार कौन? दूषित पानी पीने से 7 लोगों की मौत के बाद इंदौर में मचा हड़कंप

विजयवर्गीय ने उल्टी-दस्त के प्रकोप से मरे लोगों के आंकड़े को लेकर जारी विरोधाभास पर कहा कि मुझे प्रशासन के अधिकारियों ने इस प्रकोप से चार लोगों की मौत की जानकारी दी है, पर यहां (भागीरथपुरा में) आठ-नौ लोगों की मौत की सूचना है. हम इस सूचना की तसदीक कर लेंगे और इसके सही पाए जाने पर संबंधित मृतकों के परिवारों के मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

The post Kailash Vijayvargiya Video : पिछले दो साल से…, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को देखते ही स्त्री बताने लगी समस्या appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top