Hot News

घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, सीओ की मौजूदगी में तोड़ा गया ताला

नववर्ष के जश्न को लेकर शराब की बिक्री व डिलीवरी की थी तैयारी

फोटो कैप्शन- थाने में बरामद शराब और पुलिस के अधिकारी.

प्रतिनिधि, हिसुआ

बुधवार की देर रात पुलिस ने हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के कंचनबाग मुहल्ला स्थित एक घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड की बड़ी व छोटी बोतलों के साथ 180 एमएल के पाउच भी जब्त किये गये. आशंका जतायी जा रही है कि नववर्ष के जश्न को लेकर शराब की बिक्री व डिलीवरी की तैयारी की जा रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंचनबाग स्थित एक घर में शराब की बड़ी खेप लाकर रखी गयी है और उसे डिलीवरी के लिए भेजने की तैयारी चल रही है. सूचना के बाद प्रभारी एसएचओ परदेशी कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस को देखते ही एक युवक घर में ताला बंद कर फरार हो गया. पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा.

सीओ की मौजूदगी में टूटा ताला

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ डॉ सुमन सौरभ को सूचना दी गयी. उनके पहुंचने के बाद घर का ताला तोड़ा गया. तलाशी के दौरान एक कमरे से उजले रंग के थैले और सिल्वर रंग के टीन के बक्से में रखी शराब बरामद की गयी. छापेमारी में बलेंद्र प्राइड की 750 एमएल की 15 बोतलें, सिग्नेचर ब्रांड की 750 एमएल की 17 बोतलें, बकार्डी की 750 एमएल की 11 बोतलें, ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की सहित गोल्ड स्टार समेत अन्य ब्रांड की 180 एमएल की बोतलें व पाउच बरामद किये गये.

मकान मालिक की हुई पहचान

प्रभारी एसएचओ परदेशी कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ और चौकीदार से जानकारी लेने पर उक्त मकान मेसकौर थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी पंचायत अंतर्गत कटघरा गांव निवासी मुकेश सिंह का बताया गया है. छापेमारी अभियान में एसआइ संजीव कुमार, उमेश राय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. प्रभारी एसएचओ ने बताया कि बरामद शराब नववर्ष के अवसर पर बेचने और डिलीवरी करने की मंशा से रखी गयी थी. इस मामले में उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत दो लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, सीओ की मौजूदगी में तोड़ा गया ताला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top