Hot News

Usman Khawaja लेंगे रिटायरमेंट, जहां किया था डेब्यू, वहीं खेलेंगे आखिरी मुकाबला

Usman Khawaja: चल रहे एशेज सीरीज के दौरान उस्मान ख्वाजा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भविष्य पर खूब चर्चा हुई है. 87 टेस्ट मैच स्पोर्ट्स चुके और 38 वर्षीय ख्वाजा हमेशा से उन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं जिन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को टीम के लिए आने वाले बदलाव के दौर का सामना करना पड़ रहा है. संकेत मिल रहे हैं कि एशेज सीरीज में सफलता बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अपनी शर्तों पर और सुखद यादों के साथ क्रिकेट से संन्यास लेने का एक शानदार अवसर दे सकता है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच नजदीक आने के साथ ही, ख्वाजा के संभावित संन्यास को लेकर अटकलें चरम पर पहुंच गई हैं.

ख्वाजा का 15 साल का करियर हो जाएगा खत्म

7 न्यूज सिडनी के अनुसार, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिन का स्पोर्ट्स शुरू होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इसका मतलब है कि वह शुक्रवार को कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस का यह अजीब समय इस बात का संकेत है कि ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करेंगे, जिससे बैगी ग्रीन में उनका शानदार 15 साल का करियर समाप्त हो जाएगा और यह ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी की ओर बढ़ने का पहला कदम होगा. एससीजी टेस्ट में स्पोर्ट्सना ख्वाजा के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी एक यादगार पल होगा.

2011 में एससीजी में किया था डेब्यू

ख्वाजा के करियर की शुरुआत 2011 में एससीजी में ही इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी, जहां उन्होंने हारी हुई सीरीज में डेब्यू किया था और 23 साल की उम्र में रिकी पोंटिंग की जगह टीम में आए थे. अगर उन्हें इसी मैदान पर विदाई लेने का मौका मिलता है, तो बल्लेबाज के लिए यह निश्चित रूप से सौभाग्य की बात होगी. ख्वाजा का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पर्थ टेस्ट में ओपनिंग करते हुए वह चोटिल हो गए. स्टीव स्मिथ की बीमारी के कारण अनुपस्थिति में उन्होंने एडिलेड ओवल में वापसी की और मध्य क्रम में 82 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने एमसीजी में स्पोर्ट्से गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी अपनी जगह बरकरार रखी.

माइकल क्लार्क ने ख्वाजा को दी खास सलाह

उनके पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने उन्हें अपने डेब्यू के ठीक 15 साल बाद अपनी शर्तों पर संन्यास लेने की सलाह दी है. क्लार्क ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उस्मान का विदाई टेस्ट मैच होगा. मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ दिखावे के लिए चयन है… बल्कि मुझे लगता है कि वह इस टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेंगे. ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतेगा. उम्मीद है कि वह एक बड़े स्कोर के साथ विदाई लेंगे. मैं उनको एससीजी में शतक बनाते हुए और शानदार विदाई लेते हुए देखना चाहूंगा, क्योंकि ऐसा मौका बहुत कम लोगों को मिलता है.’

ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन सिडनी में बारिश की आशंका को देखते हुए, रणनीति यह होगी कि ऑस्ट्रेलिया 4-1 से यह सीरीज अपने नाम करे और इंग्लैंड को और एक जीत का मौका न दे. इंग्लैंड ने पिछले मैच में 18 टेस्ट मैचों में लगातार हार के बाद जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें…

विराट कोहली, रोहित शर्मा के बाद वनडे क्रिकेट का क्या होगा, पूर्व स्टार की BCCI को चेतावनी

Virat Kohli ने पत्नी अनुष्का के साथ शेयर की साल 2026 की पहली तस्वीर, लुक हो रहा वायरल

The post Usman Khawaja लेंगे रिटायरमेंट, जहां किया था डेब्यू, वहीं स्पोर्ट्सेंगे आखिरी मुकाबला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top