Bangladesh Hindu Attacked: बांग्लादेशी मीडिया प्रोथोम आलो के अनुसार बुधवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रात को करीब 9:30 बजे बदमाशों ने 50 साल के व्यापारी खोकोन चंद्र दास पर हमला कर दिया. पहले उसे धारदार हथियार से वार कर घायल किया गया, फिर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. दास को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
फार्मेसी और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करता था पीड़ित
पीड़ित कोनेश्वर यूनियन के तिलोई गांव का रहने वाला है. जो केउरभंगा बाजार में एक फार्मेसी और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार चलाता है. बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दास बुधवार रात अपनी दुकान बंदकर ऑटो से घर लौट रहे थे. उसी समय बदमाशों ने दामुद्दा शरियातपुर सड़क पर गाड़ी को रोककर उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने उसपर पहले धारदार हथियार से हमला किया, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
Bangladesh Media reports attack on another Hindu man, set on fire by miscreants in Shariatpur
Read @ANI Story | https://t.co/6SFTIGcVU8#Bangladesh #Hindu #Fire #Mob pic.twitter.com/JGBRMPUt6A
— ANI Digital (@ani_digital) January 1, 2026
जान बचाने के लिए तालाब में कूद गया पीड़ित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित खोकोन चंद्र दास अपनी जान बचाने के लिए पास में ही एक तालाब में कूद गए. उसकी चीखें सुनने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय पहुंचे. जिससे बदमाश वहां से भाग गए. बाद में लोगों ने दास को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया.
पत्नी ने क्या बताया?
पीड़ित खोकोन चंद्र दास की पत्नी सीमा दास ने मीडिया से बताया, मेरे पति रोजाना की तरह दुकान बंद कर बिक्री का पैसा लेकर घर लौट रहे थे. उसी समय बदमाशों ने हमला कर दिया. उसमें से दो हमलावरों को उन्होंने पहचान लिया. जिसके बाद बदमाशों ने जान मारने की नियत से उन पर हमला कर दिया. दास की पत्नी ने बताया, उनके पति का किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी से झगड़ा है.
ये भी पढ़ें: षड्यंत्रकारियों के मुखौटे उतरे, घिनौने चेहरे बेनकाब, बांग्लादेश को अंधकार के सफर से बचाओ, नए साल पर शेख हसीना की अपील
The post बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.