Rajasthan Weather : राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. सोमवार सुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने तथा घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है.
कुछ भागों में शीतलहर चलेगी राजस्थान में
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट आ सकती है. कुछ भागों में शीतलहर चलेगी. वहीं अनेक इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है.
राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी 2-3 दिन राज्य के कुछ भागों में घना कोहरा….https://t.co/RJA46vAB8l
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) January 4, 2026
राज्य में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा
मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार सुबह बताया कि बीते चौबीस घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया. इस दौरान कहीं कहीं कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान न्यूनतम तापमान वनस्थली में 4.1 डिग्री सेल्सियस, सिरोही, दौसा व गंगानगर में 5.4 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, पाली में 5.6 डिग्री और अजमेर में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 7 जनवरी तक इन राज्यों में ठंडी हवाओं का असर, चलेगी शीतलहर
जयपुर के कई इलाकों में सुबह धुंध छाई रही
राजस्थान की राजधानी जयपुर के कई इलाकों में सुबह धुंध छाई रही. बीकानेर, कोटा तथा उदयपुर संभाग में अनेक जगह घना कोहरा छाया रहा. तापमान में गिरावट और धूप नहीं निकलने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. राजमार्ग पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे. लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. प्रशासन ने शहरों में कई जगह ‘रैन बसेरे’ बनाए हैं. इससे लोगों को राहत मिली है.
यह भी पढ़ें : UP Weather : उत्तर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, और गिरेगा पारा, आया IMD का अलर्ट
The post Rajasthan Weather: राजस्थान में और पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

