Hot News

नियमों की अनदेखी के कारण होती है सड़क दुर्घटनाएं

सड़क सुरक्षा को लेकर डीटीओ कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन यातायात नियमों के पालन करने की ली शपथ सहरसा . सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन व विभागीय कर्मियों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता, दुर्घटनाओं में कमी व सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना था. इस मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, वाहन चालक सहित अन्य संबंधित कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे. सभी ने एक पंक्ति में खड़े होकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली. जिसमें यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, पैदल यात्रियों का सम्मान करने व सड़क पर अनुशासित व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मौजूद लोगों को संबोधित करते कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल नियमों की अनदेखी के कारण होती है. जिन्हें जागरूकता एवं जिम्मेदार व्यवहार से काफी हद तक रोका जा सकता है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. शपथ ग्रहण कार्यक्रम शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ. यह आयोजन सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ. जिससे समाज में सुरक्षित यातायात संस्कृति को मजबूती मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नियमों की अनदेखी के कारण होती है सड़क दुर्घटनाएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top