Hot News

Dhanbad News : न्यू मधुबन कोल वाशरी में वार्ता के बाद जेएलकेएम व आजसू का धरना समाप्त

Dhanbad News : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र की न्यू मधुबन कोल वाशरी के लोडिंग प्वाइंट पर जेएलकेएम व आजसू का आंदोलन बुधवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गया. पहले जीएम कुमार रंजीव ने जेएलकेएम नेताओं के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में थाना प्रभारी अजीत कुमार की मौजूदगी में वार्ता हुई. उसमें पांच लोगों को नियोजन दिये जाने पर सहमति बनी. दो दिनों के अंदर दो लोगों को काम दिया जायेगा. उसके बाद जेएलकेएम ने आंदोलन समाप्त कर दिया. मौके पर एपीएम अनील कुमार, उपप्रबंधक अजय सिंह यादव, पीओ राजेश कुमार तथा जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार रवानी, जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ महतो, पप्पू महतो, रमेश रवानी, विकास कुमार महतो, पप्पू पहाड़ी आदि थे., इधर, वाशरी पीओ राजेश कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबंधन ( मासं) अजय सिंह यादव आजसू के धरनास्थल पहुंचे और वार्ता की. पानी का छिडकाव करने, संवेदक कंपनी में कार्यरत कर्मियों (ड्राइवर) से आठ घंटे प्रतिदिन के हिसाब से काम करवाना निश्चित किया गया. रोड क्रॉसिंग पर झंडा दिखाने के लिए चार लोगों को तैनात किया जायेगा. प्रभावित गांवों में पानी बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी. उसके बाद आजसू ने आंदोलन समाप्त कर दिया. मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रवानी, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो, खानू महतो, राजेश महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : न्यू मधुबन कोल वाशरी में वार्ता के बाद जेएलकेएम व आजसू का धरना समाप्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top