Hot News

पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, चार घायल

एक की हालत गंभीर, फैक्टरी व आसपास के मकानों को नुकसान

संवाददाता, कोलकातादक्षिण 24 परगना जिले के चंपाहाटी इलाके में शनिवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास का इलाका दहल उठा और फैक्टरी का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में चार लोग घायल हो गये, जिनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायलों को तत्काल बारुईपुर और कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे फैक्टरी के भीतर काम चल रहा था, तभी अचानक दो से तीन तेज धमाके हुए. विस्फोट के बाद फैक्टरी का एक हिस्सा ढह गया और एस्बेस्टस की चादरें दूर-दूर तक बिखर गयीं. हादसे में पास के तीन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि नजदीक स्थित एक पेड़ पूरी तरह जलकर खाक हो गया. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और लोग घरों से बाहर निकल आये. घटना की सूचना मिलते ही बारुईपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही दमकल विभाग के पांच से अधिक इंजन घटनास्थल पर भेजे गये. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से तीन की पहचान गौड़ गांगुली, किशन मंडल और राहुल मंडल के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो पायी है. सभी घायल उसी पटाखा फैक्टरी के श्रमिक बताये जा रहे हैं. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में फैक्टरी के लाइसेंस और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. घटनास्थल से नमूने एकत्र कर उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. इससे पहले दिसंबर 2024 में भी चंपाहाटी इलाके में एक पटाखा फैक्टरी में इसी तरह के विस्फोट की घटना सामने आ चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, चार घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top