Hot News

पीएम मुद्रा योजना के नाम पर साइबर ठगी, गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

कार्रवाई. पूर्व जादवपुर इलाके में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा गया

संवाददाता, कोलकाताप्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर फर्जी लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यों को कोलकाता साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, मामले में पहले से हिरासत में लिये गये कुछ आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गत शुक्रवार को पूर्व जादवपुर थाना क्षेत्र के निताई नगर इलाके में स्थित एक इमारत के दूसरे तल में छापेमारी की गयी. इस दौरान गिरोह के पांच सदस्य पकड़े गये, जो पीएम मुद्रा योजना के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आमिर खान (32) बिहार, गया का निवासी; रथिन सीडी (26), मोहम्मद निजामुद्दीन सिद्दीकी (36), विलास शिंदे (44) और मधुसूदन एचआर (31) कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से आठ एंड्रॉयड मोबाइल और छह की-पैड मोबाइल जब्त किये गये, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था. पुलिस को उम्मीद है कि इन मोबाइलों से महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त होंगे.

सात जनवरी को दर्ज की गयी थी ठगी की शिकायत

ठगी की शिकायत सात जनवरी को कोलकाता पुलिस साइबर थाने में दर्ज की गयी थी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गिरोह ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66, 66सी, 66डी, 84बी, 43 और हिंदुस्तानीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2), 319(2), 318(4), 336(2), 336(3), 338 और 340(2) का उल्लंघन किया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है और इसके तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पीएम मुद्रा योजना के नाम पर साइबर ठगी, गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top