Jharkhand Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ तथा उत्तर हिंदुस्तान में हो रही बर्फबारी से आ रही ठंडी हवा के कारण झारखंड में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. सुबह व शाम में कोहरा और कनकनी से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को रांची, खूंटी और गुमला में शीतलहरी चलने की संभावना व्यक्त की है. दिन में मौसम शुष्क रहेगा, हवा की गति चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री मैक्लुस्कीगंज में
शनिवार को मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया. खूंटी का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री, रांची का 6.4 डिग्री और मेदिनीनगर का 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम और पिछले 24 घंटे में 0.9 डिग्री कम रहा. ग्रामीण क्षेत्र में कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 0.5 डिग्री की और कमी आयी. हवा की गति 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटा रही. लगातार पाला पड़ने से खेतों में लगी सब्जियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट, 14 जनवरी तक रहें सावधान
अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान
जमशेदपुर 8.0, बोकारो 6.1, चाईबासा 6.6, लातेहार 8.0, सरायकेला 8.0, पाकुड़ 6.1, गढ़वा 3.7, गुमला 1.5, हजारीबाग 3.7, लोहरदगा 10, कोडरमा 6.6, देवघर 7.1, चतरा 6.0.
यह भी पढ़ें : Heavy Rain And Cold Wave: 11 और 12 जनवरी को भारी बारिश और शीतलहर की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी
किया जा रहा है कंबल का वितरण
इस कड़ाके की ठंड में राज्य प्रशासन के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया जा रहा है इस भीषण ठंड में कंबल पा कर लाभुक काफी खुश नजर आ रहे हैं. कंबल जरूरतमंद लोगों का इस ठंड में सहारा बन रहे हैं.
The post Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में कड़ाके की ठंड, और गिरेगा पारा, येलो अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

