Hot News

झारखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट

JPSC CDPO Final Result 2026 OUT: झारखंड में चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी समाचार सामने आ गई है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने JPSC CDPO Final Result 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स अब राहत की सांस ले सकते हैं. आयोग ने फाइनल रिजल्ट के साथ ही सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट भी जारी कर दी है.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 मई 2024 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन अगस्त 2024 में हुआ था जिसका रिजल्ट 8 दिसंबर 2025 को जारी हुआ. अब इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.

JPSC CDPO Final Result 2026 कैसे चेक करें

  • सबसे पहले झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको Latest Notifications या Results से जुड़ा लिंक दिखाई देगा.
  • अब JPSC CDPO Final Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट PDF फाइल में खुल जाएगी.
  • इस लिस्ट में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • रिजल्ट देखने के बाद PDF को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें.

JPSC CDPO Final Result 2026 Selected Candidates List Check Here

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत कुल 64 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी. आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 64 उम्मीदवारों का ही अंतिम रूप से चयन हुआ है. यानी जितने पद थे उतने ही कैंडिडेट्स को सफलता मिली है. फाइनल रिजल्ट में उन्हीं उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिन्होंने मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू समेत सभी चरणों में बेहतर प्रदर्शन किया.

JPSC CDPO Final Result 2026 सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट

रोल नंबर कैंडिडेट का नाम जेंडर
23674628 अंकित कुमार पुरुष
23636770 प्रमोद कुमार पाठक पुरुष
23663001 दीपु कुमार पुरुष
23650877 लोकेश कुमार पुरुष
23632677 पम्मी स्त्री
23604408 तपन रजक पुरुष
23677435 अम्मार जमील पुरुष
23615333 शाश्वत ओमप्रकाश सिंह पुरुष
23660882 गोपाल कुमार सिंह पुरुष
23674578 अंकित कुमार शर्मा पुरुष

JPSC CDPO Final Result 2026 के साथ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी की गई है. इसमें रोल नंबर और नाम के जरिए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. अगर आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया था तो अब बिना देर किए अपना रिजल्ट जरूर देख लें.

यह भी पढ़ें: JPSC, CDPO जैसी बड़ी परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, देखें एक नजर

The post झारखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top