Hot News

कहीं आपकी सेहत तो नहीं बिगाड़ रहे किचन के ये बर्तन? एक्सपर्ट से जानें खाना पकाने के लिए कौन-सा कुकवेर है बेस्ट

Safe Cookware Options: खाना बनाते समय हम अक्सर तेल, मसालों और सब्जियों की क्वालिटी पर ध्यान देते हैं, लेकिन बर्तन किस चीज से बना है, यह भी मायने रखता है. गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ बर्तनों से खाने में केमिकल या धातु के कण पहुंच सकते हैं. डॉक्टर शुभम ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में अलग-अलग मैटेरियल के बर्तनों को रेटिंग देते हुए उनके फायदे और सावधानियां बताई हैं.

प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना रखना कितना सही?

टिफिन में खाना ले जाने या बाहर से पैक कराया गया खाना रखने के लिए प्लास्टिक के डिब्बों का खूब इस्तेमाल होता है. डॉक्टर शुभम ने प्लास्टिक के बर्तनों को माइनस इनफिनिटी (-∞) रेटिंग दी है. उनके मुताबिक, प्लास्टिक के कंटेनर में खाने को बार-बार गर्म करने पर उसमें माइक्रोप्लास्टिक और कुछ केमिकल पहुंचने की आशंका रहती है.

स्टील के बर्तन को मिले 10 में से 10 नंबर

स्टेनलेस स्टील के बर्तन रोजाना खाना बनाने और खाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. डॉक्टर शुभम ने इन्हें 10 में से 10 रेटिंग दी है. ये टिकाऊ होते हैं और कई तरह के फूड्स पकाने के लिए उपयोगी हैं. सही क्वालिटी के स्टील के बर्तन रोजाना की कुकिंग के लिए अच्छा ऑप्शन हैं.

बोरोसिलिकेट ग्लास भी अच्छा ऑप्शन

कांच के बर्तनों को भी डॉक्टर शुभम ने 10 में से 10 नंबर दिए हैं. बोरोसिलिकेट ग्लास केमिकल के लिहाज से स्थिर होता है और आमतौर पर खाने में पदार्थों को छोड़ने की संभावना कम होती है. इसका इस्तेमाल खाना रखने और स्टोरेज के लिए किया जा सकता है. हालांकि, हर तरह का कांच सीधे गैस पर रखने या गर्म करने के लिए नहीं बना होता.

कास्ट आयरन में पकाने के फायदे

कास्ट आयरन यानी लोहे के बर्तनों को 10 में से 9 रेटिंग मिली है. ये मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं. इनमें खाना पकाने से खाने में कुछ मात्रा में आयरन बढ़ सकता है. हालांकि, खट्टे खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक पकाने से खाने में आयरन की मात्रा ज्यादा बढ़ सकती है.

सेरेमिक बर्तनों की क्वालिटी देखें

कप, प्लेट और दूसरे बर्तनों में इस्तेमाल होने वाले सेरेमिक को डॉक्टर शुभम ने 10 में से 8 नंबर दिए हैं. अच्छी क्वालिटी के सेरेमिक बर्तन आमतौर पर इस्तेमाल के लिए सुरक्षित होते हैं. लेकिन खराब क्वालिटी की ग्लेजिंग में लेड या कैडमियम जैसे तत्व हो सकते हैं. इसलिए खाने के लिए बने और भरोसेमंद क्वालिटी के बर्तन ही चुनें.

एल्युमीनियम के बर्तन में रखें सावधानी

एल्युमीनियम के बर्तनों को 10 में से 5 रेटिंग दी गई है. इनमें खट्टा या नमकीन खाना पकाने और रखने से कुछ मात्रा में एल्युमीनियम खाने में पहुंच सकता है. एनोडाइज्ड एल्युमीनियम में ऐसा होने की संभावना कम होती है.

नॉनस्टिक बर्तनों को ज्यादा गर्म न करें

टेफ्लॉन या नॉनस्टिक कुकवेयर को भी डॉक्टर शुभम ने 10 में से 5 नंबर दिए हैं. सही तापमान पर इस्तेमाल करने पर ये आमतौर पर सुरक्षित होते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा गर्म करने से हानिकारक धुआं निकल सकता है. अगर नॉनस्टिक कोटिंग बुरी तरह उखड़ गई है या खराब हो गई है, तो बर्तन बदल देना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: बाल्टी पर जम गए हैं पीले दाग? बिना महंगे क्लीनर के ऐसे करें सफाई

अगर आप भी नया विचार में कुछ कहना चाहते हैं या अपनी कहानी बताना चाहते हैं, रेसिपी बताना चाहते हैं या ब्यूटी टिप्स शेयर करना चाहते हैं, तो हमें lifestyle.digital@prabhatkhabar.in पर लिख भेजिए. हम जल्द ही आपकी स्टोरी प्रकाशित करेंगे.

The post कहीं आपकी सेहत तो नहीं बिगाड़ रहे किचन के ये बर्तन? एक्सपर्ट से जानें खाना पकाने के लिए कौन-सा कुकवेर है बेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top