Hot News

एक-दो नहीं, 13 स्टूडेंट्स को Google से जॉब ऑफर, बिहार के कॉलेज में धमाकेदार प्लेसमेंट

Bihar Best College: बिहार के एक कॉलेज ने ऐसा प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. यहां से एक दो नहीं बल्कि पूरे 13 स्टूडेंट्स को Google जैसी दिग्गज टेक कंपनी से जॉब ऑफर मिला है. यह समाचार सामने आते ही कॉलेज और स्टूडेंट्स दोनों चर्चा में आ गए हैं. बिहार का यह कॉलेज (Bihar Best College) कोई और नहीं बल्कि IIT पटना है, जो देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है.

हाल ही में आईआईटी पटना ने अपने प्लेसमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में बताया गया कि कॉलेज के 13 छात्रों को Google में जॉब ऑफर मिला है. यह उपलब्धि न सिर्फ कॉलेज के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.

Bihar Best College: IIT Patna की NIRF Ranking

आईआईटी पटना का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इस बार शानदार रहा है. इस कॉलेज को NIRF Ranking 2025 में 19वां रैंक मिला है. पिछले साल इस संस्थान को टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में 34वीं रैंक मिली थी. महज एक साल में 15 पायदान ऊपर आकर इस कॉलेज ने रिकॉर्ड बना दिया है.

Google से मिला जॉब ऑफर

Google जैसी कंपनी में जॉब पाना हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सपना होता है. यहां हाई सैलरी, बेहतरीन वर्क कल्चर और ग्लोबल लेवल पर काम करने का मौका मिलता है. आईआईटी पटना के 13 छात्रों को Google में जॉब ऑफर हुआ था. इन स्टूडेंट्स को Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे पदों पर जॉब मिली थी.

IIT Patna Google Placement
एक-दो नहीं, 13 स्टूडेंट्स को google से जॉब ऑफर, बिहार के कॉलेज में धमाकेदार प्लेसमेंट 4

कॉलेज की तरफ से एक पोस्ट शेयर कर इन 13 स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई थी. इस पोस्ट में लिखा है कि ये सभी स्टूडेंट्स साल 2025 में Google को जॉइन करेंगे. यह न सिर्फ इन छात्रों के करियर के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि IIT पटना के लिए भी गर्व की बात है.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस नहीं, इस ब्रांच ने मारी बाजी, NIT में मिला 72 लाख का Highest Package

The post एक-दो नहीं, 13 स्टूडेंट्स को Google से जॉब ऑफर, बिहार के कॉलेज में धमाकेदार प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top