Hot News

Fog And Cold Alert: मकर संक्रांति में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 12, 13, 14 जनवरी को शीतलहर, इन इलाकों में कोल्ड डे अलर्ट

Fog And Cold Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. शीतलहर और घने कोहरे के कारण कई इलाकों में आम जनजीवन अस्त व्यस्त है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 72 घंटे में राजस्थान. पंजाब, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर समेत कई और इलाकों में भयंकर सर्दी का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने हिमपात, घना कोहरा के साथ-साथ कोल्ड डे अलर्ट भी जारी किया है. ठंड, बर्फबारी, कोहरा का सबसे ज्यादा असर उत्तर हिंदुस्तान के राज्यों में दिखाई देने की संभावना है.

12 से 14 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

  • आईएमडी के मुताबिक 12, 13 और 14 जनवरी को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीत लहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रह सकती है.
  • अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.
  • 11 से 16 जनवरी के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में और 11 जनवरी को उत्तरी राजस्थान में मौसम विभाग ने कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है.

घने कोहरे, शीतलहर और शीत दिवस की चेतावनी

  • उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी तक कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 18 जनवरी कुछ इलाकों में घना कोहरा रह सकता है.
  • बिहार में 12 जनवरी तक सुबह के समय कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में 16 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है.
  • हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 जनवरी तक कोहरा रह सकता है.
  • पश्चिमी राजस्थान में 13 जनवरी, पूर्वी राजस्थान और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 14 जनवरी, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 जनवरी को सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • राजस्थान में 11 जनवरी को कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है. बिहार में 11 से 16 जनवरी तक कोल्ड डे जारी सकता है.
  • हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 13 जनवरी तक शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है.
  • उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 12 जनवरी को शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 12 जनवरी को शीतलहर से गंभीर शीतलहर कह सकती है.
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 13 जनवरी को शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है.
  • झारखंड में 14 से 16 जनवरी के दौरान, कच्छ में 12 और 13 जनवरी को कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है.

Also Read: School Closed: घने कोहरे और शीतलहर का कहर, यहां स्कूल 15 जनवरी तक बंद

The post Fog And Cold Alert: मकर संक्रांति में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 12, 13, 14 जनवरी को शीतलहर, इन इलाकों में कोल्ड डे अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top