Hot News

12,445 रिक्तियों के लिए एसएससी तैयार, 21 तक आयेगा अंतिम पैनल

संवाददाता, कोलकाता

शिक्षा विभाग विधानसभा चुनाव से पहले 11वीं-12वीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है. इसी क्रम में स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है और अब अंतिम पैनल जारी होने का इंतजार है. शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, कक्षा 11 और 12 के लिए शिक्षकों की नियुक्ति का अंतिम पैनल 21 जनवरी तक जारी होने की संभावना है. आयोग के सूत्रों का कहना है कि राज्य प्रशासन के शीर्ष स्तर से हरी झंडी मिलते ही कुल 12,445 रिक्त पदों के लिए पैनल प्रकाशित कर दिया जायेगा. एसएससी ने 11वीं-12वीं कक्षा के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है. इसके बाद विषयवार, माध्यमवार और संरक्षणवार अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जायेगी. मेरिट सूची जारी होने के सात दिनों के भीतर काउंसलिंग के माध्यम से नियुक्ति अनुशंसा पत्र प्रदान किया जायेगा. आयोग के सूत्रों के मुताबिक 22 जनवरी से लगातार सार्वजनिक अवकाश शुरू हो रहे हैं, जिनमें सरस्वती पूजा भी शामिल है. इसी कारण स्कूल सेवा आयोग अवकाश शुरू होने से पहले अंतिम पैनल और मेरिट सूची जारी करना चाहता है. सूत्रों के अनुसार, 27 जनवरी से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने की भी तैयारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 12,445 रिक्तियों के लिए एसएससी तैयार, 21 तक आयेगा अंतिम पैनल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top