Hot News

Bihar News: बिहार में घूस लेते पकड़ाया राजस्व अधिकारी, जमीन के दाखिल-खारिज के लिए की थी इतने रुपए की डिमांड

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में आज घूसखोर राजस्व अधिकारी को गिरफ्तार किया गया. जिले में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को 6500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. निगरानी की टीम ने बरौली अंचल कार्यालय में छापेमारी की थी. मामला जमीन के दाखिल-खारिज से जुड़ा हुआ है.

इस तरह निगरानी की टीम ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह की तरफ से बघेजी गांव निवासी शैलेन्द्र साह से जमीन के दाखिल-खारिज के लिए 10 हजार रुपए घूस की डिमांड की गई थी. लेकिन बात 6500 रुपए पर बनी. इसकी शिकायत शैलेन्द्र साह ने निगरानी की टीम से कर दी. इसी शिकायत पर निगरानी की टीम ने गंभीरता से कार्रवाई की. जैसे ही ऑफिस में राजस्व अधिकारी की तरफ से घूस लिया गया, निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया.

मामले में डीएसपी नरेंद्र कुमार ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बघेजी गांव के रहने वाले शैलेन्द्र साह के जमीन का दाखिल-खारिज करने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें 6500 रुपये में डील हुआ था. मामले में गिरफ्तार राजस्व अधिकारी को टीम अपने साथ पटना लेकर गई है.

(गोपालगंज से अवधेश कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Politics: बिहार प्रशासन के मंत्री बोले- कांग्रेस के विधायक हमारे संपर्क में, दही-चूड़ा भोज से गायब थे MLA

The post Bihar News: बिहार में घूस लेते पकड़ाया राजस्व अधिकारी, जमीन के दाखिल-खारिज के लिए की थी इतने रुपए की डिमांड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top