Hot News

नगर परिषद ने वार्ड सात में 250 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

सुपौल. नगर परिषद के वार्ड नंबर 07 में सोमवार की शाम कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव विशेष रूप से उपस्थित रहे. ठंड से बचाव के उद्देश्य से आयोजित इस सामाजिक पहल के तहत करीब 250 गरीब और असहाय लोगों को कंबल प्रदान किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पार्षदों के सहयोग से किया गया. शाम के समय बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया. कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. इस अवसर पर मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने कहा कि नगर परिषद का यह प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड की वजह से परेशान न हो. गरीब, बुजुर्ग और बेसहारा लोगों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है. आगे भी इस तरह के राहत कार्य लगातार जारी रहेंगे. इस मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी शालू सिंह, वार्ड पार्षद मनीष सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विजय शंकर चौधरी, विनय भूषण सिंह, गिरीश चंद्र ठाकुर, कन्हैया सिंह, प्रभात सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नगर परिषद ने वार्ड सात में 250 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top