Hot News

Charted accountant premier league : दलमा डायनामाइट्स ने जीता जेसीएपीएल का खिताब

जमशेदपुर. जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की ओर से ट्यूब मेकर्स क्लब में आयोजित जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (जेसीएपीएल) संपन्न हो गया. पुरुष वर्ग के फाइनल में दलमा डायनामाइट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिमना ड्यूक्स को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस विजेता टीम के टीम मालिक एवं कप्तान सीए विश्वनाथ हाजरा थे. फाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शयान शाह को दिया गया. स्त्री वर्ग के फाइनल में जमशेदपुर डिवाज ने जुबिली क्विंस को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस टीम के ऑनर सीए जेपी हीरवाल तथा कप्तान शीतल हीरवाल थी. शीतल को फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. गुरतेज सिंह भाटिया बैस्ट बैटर, तारकेश्वर गुप्ता बैस्ट बॉलर, शयान शाह बेस्ट फील्डर, रोशन कुमार बेस्ट विकेटकीपर के खिताब से नवाजा गया. आदर्श रिंगसिया को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में सुगम सरायवाला, मनीष मूनका, शिव कुमार चौधरी, विनीत मेहता, रामाकांत गुप्ता, संजय गोयल, दया शंकर, अनिल कुमार अग्रवाल, कौशलेंद्र दास, आनंद अग्रवाल, रवि गुप्ता, सुशील खोवाला, जगदीश खंडेलवाल, विनोद सरायवाला, महेश अग्रवाल, मनीष केडिया का योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Charted accountant premier league : दलमा डायनामाइट्स ने जीता जेसीएपीएल का खिताब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top