Hot News

Daldal Release Date: भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ 30 जनवरी को हो रही रिलीज, सीरियल किलर से भिड़ेगी डीसीपी रीटा

Daldal Release Date: प्राइम वीडियो पर आने वाली नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘दलदल’ को लेकर माहौल बन चुका है. सस्पेंस और डर से भरी यह सीरीज 30 जनवरी को वर्ल्डवाइड प्रीमियर के लिए तैयार है. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट के साथ एक खौफनाक टीजर भी शेयर किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. ‘दलदल’ मशहूर लेखक विष धमिजा की बेस्टसेलिंग किताब भेंडी बाजार से प्रेरित है. इस सीरीज को सुरेश त्रिवेणी ने खास तौर पर स्क्रीन के लिए तैयार किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने संभाली है. डायरेक्शन अमृत राज गुप्ता का है.

डीसीपी रीटा फरेरा का किरदार निभा रहीं भूमि पेडनेकर

कहानी मुंबई की गलियों में बसती है और फोकस है मुंबई क्राइम ब्रांच की नई डीसीपी रीटा फरेरा पर, जिनका किरदार भूमि पेडनेकर निभा रही हैं. रीटा एक ईमानदार पुलिस अफसर हैं, लेकिन अपने अतीत की एक गलती और अंदरूनी डर से जूझ रही हैं. इसी बीच वह एक बेहद बेरहम और खतरनाक सीरियल किलर के केस में फंस जाती हैं.

यहां देखिए सीरीज का टीजर

सिस्टम के भीतर मौजूद भेदभाव का सामना

टीजर साफ संकेत देता है कि यह सीरीज हल्के दिल वालों के लिए नहीं है. इसमें दिखाया गया क्राइम सिर्फ डराता नहीं, बल्कि लंबे समय तक दिमाग में बैठ जाता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, रीटा को न सिर्फ केस की क्रूरता झेलनी पड़ती है, बल्कि पुलिस सिस्टम के अंदर मौजूद भेदभाव और दबाव का भी सामना करना पड़ता है.

30 जनवरी से होगा स्ट्रीम

भूमि पेडनेकर के साथ इस सीरीज में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘दलदल’ सिर्फ ये नहीं पूछती कि जुर्म किसने किया, बल्कि ये भी सवाल उठाती है कि आखिर ऐसा किया क्यों गया. 30 जनवरी से यह सीरीज हिंदुस्तान समेत 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

यह भी पढे़ं: Dhurandhar in 80s: अगर 80 के दशक में बनती धुरंधर, तो रणवीर नहीं अमिताभ निभाते हमजा अली का रोल

The post Daldal Release Date: भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ 30 जनवरी को हो रही रिलीज, सीरियल किलर से भिड़ेगी डीसीपी रीटा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top