Hot News

नशे का कारोबार करने वाले सावधान! खरसावां में आसमान से होगी अफीम की खेती की निगहबानी

शचिंद्र कुमार दाश

Kharsawan: नशे का कारोबार करने वाले अब सावधान हो जाएं. झारखंड के सरायकेल खरसावां जिले में अफीम की खेती की निगरानी करने के लिए पुलिस ने तगड़ा इंतजाम किया है. समाचार है कि खरसावां में अफीम की खेती की आसमान से की जाएगी. इस क्षेत्र में अफीम की खेती पर नजर रखने के लिए अब ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है. पुलिस का उद्देश्य है कि इस साल अफीम की खेती को पूरी तरह जड़ से खत्म किया जाए.

ड्रोन से की जा रही संदिग्ध इलाकों की निगरानी

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर पुलिस टीम ने खरसावां के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी अभियान चलाया. इस दौरान खरसावां थाना क्षेत्र के लखनडीह, नारायणबेड़ा और हुडांगदा गांव के आसपास जंगलों और खेतों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया गया.

खेतों में आलू, सरसों और सब्जी की खेती

पुलिस के वेरिफिकेशन के दौरान कुछ जगहों पर आलू, सरसों और सब्जी की खेती पाई गई, जबकि अधिकांश क्षेत्र परती मिले. पुलिस ने विशेष रूप से उन इलाकों पर फोकस किया है, जहां पहले अफीम की खेती नष्ट की गई थी. लखनडीह गांव में स्थानीय लोगों को वैकल्पिक खेती करने के लिए जागरूक किया गया.

अफीम उगाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अफीम की खेती युवाओं को बर्बाद कर रही है और उपजाऊ जमीन को बंजर बना रही है. यदि कोई व्यक्ति दोबारा अफीम की खेती करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछले साल जिन गांवों में अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया था, उन गांवों में अफीम की खेती पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए ड्रोन के जरिए सर्च अभियान चलाया गया. पुलिस ने अफीम की अवैध खेती को लेकर फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया.

82 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती नष्ट

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पिछले साल खरसावां थाना क्षेत्र के करीब 82 एकड़ खेतों में अफीम की खेती को विनष्ट किया गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन इस साल अफीम की खेती को जड़ से खत्म करना चाहती है. उन्होंने कहा कि अफीम की खेती युवाओं को बर्बाद कर रही है और यहां की उपजाऊ भूमि को बंजर बना रही है.

इसे भी पढ़ें: सोमा मुंडा हत्याकांड : झारखंड बंद, खूंटी-सरायकेला में टायर जलाकर सड़क जाम, जानें रांची का हाल

अफीम की खेती करने वालों पर कठोर कार्रवाई

उन्होंने अफीम की खेती करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अफीम के खेती करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी तथा अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

इसे भी पढ़ें: Gambling Website Ban: प्रशासन का बड़ा एक्शन, 242 अवैध सट्टेबाजी और जुआ वेबसाइट बैन

The post नशे का कारोबार करने वाले सावधान! खरसावां में आसमान से होगी अफीम की खेती की निगहबानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top