Hot News

How To Grow Mushroom At Home: कम जगह, कम खर्च और ताजा स्वाद, जानिए घर पर मशरूम उगाने का आसान तरीका 

How To Grow Mushroom At Home: आजकल हर कोई हेल्दी खाने के साथ-साथ सस्टेनेबल लाइफस्टाइल की बात कर रहा है. ऐसे में मशरूम एक ऐसा सुपरफूड है, जो स्वादिष्ट भी है और सेहत के लिए भी फायदेमंद. खास बात यह है कि मशरूम उगाने के लिए आपको न खेत चाहिए, न ज्यादा खर्च और न ही कोई भारी मेहनत. अगर आपके घर में कोई खाली कोना, स्टोर रूम या बालकनी है, तो वहीं आप आसानी से मशरूम उगा सकते हैं. यह तरीका न सिर्फ आपको ताजा और केमिकल-फ्री खाना देता है, बल्कि आपको आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक छोटा सा कदम सिखाता है. 

घर पर मशरूम उगाने की आसान विधि

भूसे की तैयारी

  • भूसे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें
  • 8–10 घंटे पानी में भिगो दें
  • फिर पानी निकालकर हल्का नमी वाला रखें

स्पॉन मिलाना

  • प्लास्टिक बैग में पहले भूसे की एक परत डालें
  • ऊपर से मशरूम स्पॉन डालें
  • इसी तरह 3–4 परतें बना लें

बैग में छेद करना

  • बैग में छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि हवा आ-जा सके.

सही जगह पर रखें

  • बैग को अंधेरी, ठंडी और नम जगह पर टांग दें या रख दें.
  • तापमान 20–30 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए.

पानी का छिड़काव

  • रोज हल्का पानी छिड़कें.
  • ध्यान रखें पानी जमा न हो.

कितने दिन में मशरूम तैयार हो जाता है?

  • 10–15 दिनों में मशरूम निकलने लगते हैं.
  • 20–25 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं.

मशरूम की कटाई कैसे करें?

  • जब मशरूम पूरी तरह खुल जाएं.
  • उन्हें हल्के हाथ से मोड़कर तोड़ लें.
  • चाकू का कम इस्तेमाल करें.

The post How To Grow Mushroom At Home: कम जगह, कम खर्च और ताजा स्वाद, जानिए घर पर मशरूम उगाने का आसान तरीका  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top